BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

भूपेश सरकार के खिलाफ भिलाई भाजपा ने भिलाई तीन में किया धरना-प्रदर्शन…

भिलाई तीन। धान खरीदी में अव्यवस्था और किसानों के साथ विश्वासघात करने के विरोध में भिलाई भाजपा किसान मोर्चा ने शनिवार को सिरसा गेट-उमदा रोड, भिलाई तीन में एकदिवसीय धरना देकर प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। धरना को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओ ने भूपेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि भूपेश सरकार ने विधानसभा चुनाव में किसानों से बड़े बड़े वादे किए थे लेकिन इन वादों को पूरा करने के बजाय राज्य सरकार ने किसानों को आफत में डाल दिया है। सरकार किसानों की मांगो को अनसुनी कर रही है जिससे किसान अब खुद को छला हुआ महसूस कर रहे है।
धरने में संजय श्रीवास्तव, भिलाई भाजपा अध्यक्ष सांवलाराम डाहरे, भिलाई-चरोदा महापौर चंद्रकांता मांडले, प्रभुनाथ मिश्रा, प्रमोद अग्रवाल, ओपी वर्मा, पुरुषोत्तम देवांगन, श्यामसुंदर जायसवाल, खिलावन वर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, प्रदीप यादव, रामाधार शर्मा, सुरेश शुक्ला, राजेेेश वैद्य, विनीत वाजपेयी, मुकेश अग्रवाल, राजीव चौबे, पार्षद दिलीप पटेल, फिरोज फारुखी, सुषमा जेठानी, संजय खन्ना, पार्थो बाग, तुलसी ध्रुव, रोहित साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

Related Posts