BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भीषण गर्मी के कारण आंगनबाड़ीे केन्द्रों के संचालन के समय में परिवर्तन, सेवानिवृत्त के 145 प्रकरण पर पेंशन ग्रेच्युटी भुगतान आदेश जारी

दुर्ग। भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए आंगनबाड़ीे केन्द्रों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन महिला बाल विकास विभाग द्वारा सभी आंगनबाड़ीे केन्द्रों के संचालन का समय प्रातः 07 बजे से 09 बजे तक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। ज्ञात हो कि वर्तमान में आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन की अवधि 04 घण्टे प्रातः 07 से 11 बजे है। जिसे आदेशानुसार अब घटाकर 02 घण्टे प्रातः 07 से 09 बजे किया जाएगा। गर्मी कम होते ही पुनः 01 जुलाई तक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रातः 07 बजे से 11 बजे कर दिया जाएगा। 01 जुलाई के पश्चात् आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन का समय यथावत् 09.30 बजे से 03.30 बजे तक कर दिया जायेगा।

सेवानिवृत्त के 145 प्रकरण पर पेंशन ग्रेच्युटी भुगतान आदेश जारी: दुर्ग संभाग अंतर्गत 7 जिलों के विभिन्न आहरण अधिकारियों से सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के 201 पेंशन प्रकरण प्राप्त हुए। जिसमें से 145 प्रकरण पर पेंशन ग्रेच्युटी भुगतान आदेश जारी किया गया। 45 प्रकरण इसी माह 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का है। छत्तीसगढ़ राज्य के सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को शासन के सेवानिवृत्ति लाभ के अंतर्गत पेंशन एवं ग्रेच्युटी का भुगतान संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि के अधीन संचालित संभागीय कोष लेखा पेंशन कार्यालय द्वारा किया जाता है।

विगत दो माह से संचालक, पेंशन एवं भविष्य निधि महादेव कावरे (आई.ए.एस) द्वारा प्रति सप्ताह शुक्रवार को विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के सभी संयुक्त संचालकों को पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण की समीक्षा की जाती है। समीक्षा के दौरान दिये गये निर्देश के तहत तकनीकी समस्याओं से संबंधित समाधान डॉ. ए. के. सिंह, अपर संचालक, संचालनालय के नेतृत्व में टीम द्वारा किया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा डॉ. दिवाकर सिंह राठौर ने बताया कि संचालक के निर्देशन व मार्गदर्शन में प्रदेश में पेंशन प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय गति आई है, जिसका परिणाम है कि आज 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले 45 शासकीय सेवकों को पेंशन एवं ग्रेच्युटी भुगतान आदेश जारी किया जाकर वित्त विभाग के निर्देशानुसार दुर्ग संभाग में आभार आपकी सेवाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025 हेतु आवेदन आमंत्रित: भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास, मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए ऑनलाईन आवेदन वेबसाईट https://awards.gov.in में 31 जुलाई 2024 तक लिये जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित कराने हेतु प्रतिवर्ष भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

उक्त पुरस्कार हेतु जो बच्चें बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण के क्षेत्र में असाधारण पहचान हासिल की है तथा कला एवं संस्कृति और नवाचार जो राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता के पात्र है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष जनवरी में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्वारा नई दिल्ली में दिया जाता है। इस पुरुस्कार में एक, पदक, प्रमाण-पत्र और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

उक्त अवार्ड हेतु योग्यता रखने वाले बच्चें अपना ऑनलाईन आवेदन पंजीयन हेतु आवेदन पत्र 31 जुलाई 2024 तक वेबसाईट https://awards.gov.in में कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग फोन नंबर 0788-2213363, 2323704 में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts