भिलाई-3। भिलाई चरोदा के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) जोगेश्वर कौशल ने सोमवार को भिलाई चरोदा स्थित लोक सेवा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहा उपस्थित आम जनों से चर्चा किया। पूरा लोक सेवा केंद्र का बारीकी से निरीक्षण कर वहा लगे एक एक सूचना बोर्ड का अवलोकन कर उपस्थित जनों से फीडबैक लिया।
अलग अलग फॉर्मेट बनाने के दिये निर्देश: एसडीएम कौशल ने लोक सेवा केंद्र में एसटी, एसटी, ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु डोकोमेंट्स के लिए चिपकाए गए फॉर्मेट का अवलोक करते हुए लोक सेवा केंद्र के स्टॉफ को अलग अलग जाति के लिए अलग अलग फॉर्मेट लगाने के निर्देश दिए ताकि हितग्राहियों को कोई परेशानी ना हो सके और वो आसानी से समझ सके कि किस प्रमाण पत्र के लिए क्या क्या आवश्यक डोकोमेंट्स लगेंगे।
अटेस्टेड के लिए मेरे कार्यालय भेजे: निरीक्षण के दौरन एसडीएम कौशल ने आधार कार्ड बनाने आये हितग्राहियों से आधार कार्ड बनाने और उपडेट करने में हो रही शिकायतों से अवगत हुए, जिसमे हितग्राहियों और लोक सेवा केंद्र के स्टॉफ ने बताया कि आधार कार्ड उपडेट के लिए राजपत्रित अधिकारी का अटेस्टेड लगता है, जिसपर एसडीएम ने कहा कि अगर कोई दिक्कत हो तो मेरे कार्यालय भेजे मैं सोमवार और गुरुवार को यहां बैठता हूँ।
वही लोक सेवा केंद्र के स्टॉफ ने कहा कि हमारा आधारकार्ड का आईडी 14 नवम्बर को समाप्त हो रहा है इसके कारण हमें आगे कार्य करने में दिक्कत होगी, तब एसडीएम ने कहा कि आप लोगो ने जो आवेदन मुझे दिया था वो मैं संबंधित अधिकारी को फारवर्ड कर चुका हूं, समय रहते उसपर निर्णय ले लिया जाएगा।















