BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-2 विभाग के कास्टर-6 ने उत्पादन में रचे नए कीर्तिमान

 

भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-2 विभाग के कास्टर-6 ने अपने पिछले उत्पादन रिकाॅर्ड को बेहतर करते हुए उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कास्टर-6 ने सितम्बर, 2022 में अब तक का सर्वोच्च मासिक उत्पादन का कीर्तिमान रचते हुए 713 हीट्स का उत्पादन कर मार्च 2015 में बनाए गए 686 हीट्स के अपने पुराने रिकाॅर्ड को ध्वस्त किया।

11 सितम्बर 2022 को कास्टर-6 ने एक और बेंचमार्क रिकाॅर्ड बनाते हुए सिंगल टंडिश सिक्वेंस में 32 हीट्स की कास्टिंग की, जो कि पूर्व में बनाए गए 31 हीट्स के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ा। विदित हो कि आपूर्ति किए गए टंडिश की गारंटिड लाइफ 17 हीट्स की दी गई थी।

इसी क्रम में कास्टर-6 ने प्लेट मिल को 3 अक्टूबर, 2022 को 48 प्रतिशत हाॅट चार्जड हीट्स की आपूर्ति की जिसके फलस्वरूप प्लेट मिल ने सर्वोच्च उत्पादन का कीर्तिमान बनाने में सफलता हासिल की।

Related Posts