BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई शहर जिला कांग्रेस सेवादल के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी गई श्रध्दांजलि

भिलाई। भिलाई शहर जिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष लखी नारायण सोनी के नेतृत्व में भारत रत्न एवं संचार क्रांति के जनक स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तीसवीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम वार्ड 31, मदर टैरेसा नगर, कैंप 2 में शहादत दिवस के रूप में मनाया गया । सर्वप्रथम राजीव जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला महामंत्री सज्जन प्रसाद दीक्षित, प्रदेश सचिव संजय लाखे ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष लखी नारायण सोनी एवं जिला महासचिव अखिलेश श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महासचिव मृत्युंजय भगत, नईम बेग, ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नी लाल शर्मा, जिला सचिव रमन्ना मूर्ति, जी ईश्वर राव, के डेनियल ओमप्रकाश ढ़ीमर,श्रीमती गायत्री देवांगन, लक्ष्मी यादव,शांति देवी कोरी,तुषार, विजय देवांगन, किशन मालवीय, मनोज गुप्ता,सुनील चौधरी आदि उपस्थित थे। शासन द्वारा गाइड लाइन के अनुसार मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।

Related Posts