BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई में धूमधाम से मनाया गया गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन: बधाई देने समर्थको और शुभचिंतकों का लगा रहा तांता

भिलाई। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। गृहमंत्री का जन्मदिन 06 अगस्त को रहता है लेकिन उस दिन अधिक व्यस्तता के करना उनके समर्थक और शुभचिंतकों ने पहले होटल अमित पार्क और फिर होटल सेंट्रल पार्क में बड़े ही धूमधाम से मनाया। गृहमंत्री के आगमन पर पटाखे फोड़कर, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया उसके उपरांत केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया।

अपने उद्बोधन में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि अपने परिवार के बीच आकर बहुत अच्छा लगता है, पैसा कमाना बहुत आसान है पर आदमी कमाना बहुत मुश्किल है। मैं अपने जीवन में यही कोशिश करता हु की ज्यादा से ज्यादा आदमी कमा सकू उसके अलावा मेरा कोई लक्ष्य नही है। विधायक रहु, मंत्री रहूं ये अपने जगह पर है लेकिन पद में ना रहते हुए भी अगर आदमी आपसे जुड़ा है वो आपकी सबसे बड़ी पूंजी। किसी के मृत्यु के बाद अगर कोई उसके बारे में ये कह दे की वो बहुत अच्छा व्यक्ति था और कोई ये कह दे कि वो बहुत खराब व्यक्ति था, इससे अंदाजा लग जाता है की उसने कितनी पूंजी कमाई है।

इस दौरान शहर के नामी गिरामी व्यक्ति उपस्थित हुए और गृहमंत्री को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, रिसाली निगम महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, भिलाई निगम महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, कांग्रेस भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, जितेंद्र साहू, बृजेश शर्मा, बृजमोहन सिंह, अतुलचंद साहू, इरफान खान, बिनोद गुप्ता, सुभाष साव, राजेश शर्मा, केएस बेदी, राजू साहू, जोहन सिन्हा, अरुण सिंह सिसोदिया, गुरमीत धनई, अनुपमा गोस्वामी, भोजपुरी परिषद से प्रभुनाथ बैठा, मृत्युंजय भगत, निशिकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष समर्थक मौजूद रहे।

विडियो…

 

Related Posts