BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई भाजयुमो जिला अध्यक्ष शरद सिंह और महामंत्री लोकेश पाण्डेय के नेतृत्व में भाजयुमो ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई

भिलाई। बुधवार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजयुमो भिलाई जिला अध्यक्ष शरद सिंह और जिला महामंत्री लोकेश पाण्डेय के अगुवाई में भाजपा कार्यालय भिलाई में मनाया गया।

भिलाई भाजयुमो के पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन सत्र के साथ ही साथ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के वर्चुअल युवा रैली में भी सम्मिलित हुए और स्वामी विवेकानंद के देश एवम युवा के प्रति किए गए कार्यों को याद किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिले के पदाधिकारी, एवं मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे| युवा संन्यासी, युवाओं के प्रेरणास्रोत, युग पुरुष स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर भिलाई भाजयुमो ने कोटि-कोटि नमन किया।

सभी को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। आज के कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री गोपाल बिष्ट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज जयसवाल अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कफलूद्दीन, जिला महामंत्री प्रवीण विश्वास एवं लोकेश पांडे जिला उपाध्यक्ष आशीष परघनिया, रवि राव, अमित राजपूत सुंदरम रोहित, प्रवीण सोनी, सौरभ जायसवाल जिला मंत्री अमितेश प्रताप सिंह मोनीष देशमुख, मोरध्वज चंद्राकर, शैलेंद्र सिंह, इंद्रजीत गिरी, कन्या शक्ति सृष्टि सेन गुप्ता ,
मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर ,दीपक त्रिपाठी, निखिल सोनी ,रवि गणवीर, तापस, रोहित दुबे, रूद्र सिंह, दीपक तिवारी एवं जिले के सभी पदाधिकारी एवं मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Posts