भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर सोमवार को भिलाई जिला के सभी मंडलों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जिससे अन्य बहुत से मुद्दे पर वॉल राइटिंग एवं पोस्टर चिपकाने का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिसमें भिलाई के सभी भाजयुमो के मंडल अध्यक्षों द्वारा अपने-अपने मंडलों में वॉल राइटिंग के साथ साथ पोस्टरों को दीवाल में चिपका कर कार्यक्रम को संपन्न किया गया।
भिलाई जिला के भाजयुमो अध्यक्ष शरद सिंह ने बताया कि
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा छग प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
साथ ही भिलाई जिले के भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ,जिला मंत्री अवधेश चौहान, मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह , प्रदेश भाजयुमो मंत्री गोपाल बिष्ट, भाजयुमो भिलाई जिला प्रभारी हेमंत तिवारी ,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज जायसवाल, महेंद्र यादव, अखिलेश वर्मा, प्रीति जाधव।
इस कार्यक्रम के वैशाली नगर के प्रभारी अमित राजपूत, रवि राव, सौरभ जायसवाल, विवेक जायसवाल, अनिल सोनकर, ओमकार सिंह राजपूत, निखिल सोनी, संजीत यादव,आशुतोष तिवारी,रवि गणवीर, इंद्रजीत गिरी, अभिषेक गुप्ता,रोहित दूबे,साथ ही भाजयुमो भिलाई के बहुत से कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद थे।















