BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई भाजपा पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न, वादा खिलाफी का पर्चा बांटकर प्रदेश सरकार के द्वारा दिये गए झूठे वादों के बारे में बताया गया

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृव के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी भिलाई के द्वारा आज दिनांक 17 जून को भाजपा कार्यालय सुपेला भिलाई में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। आज की इस बैठक में प्रदेश सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल की असफलता एवं वादा खिलाफी को लेकर चर्चा की गई। बैठक के पश्चात सुपेला क्षेत्र के नागरिकों को प्रदेश सरकार की नाकामी और वादा खिलाफी का पर्चा बांटकर प्रदेश सरकार के द्वारा दिये गए झूठे वादों के बारे में बताया गया।

आज की बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा भिलाई के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, पुरुषोत्तम देवांगन, प्रमोद अग्रवाल, रामगोपाल शर्मा, त्रिलोचन सिंह, रामानंद मौर्या, अवधेश चौहान, रामउपकार तिवारी, ईश्वर ठाकुर, मंजूषा साहू, मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा, पुखराज जैन, शिवसागर मिश्रा, मुकेश अग्रवाल, चंद्रिका यादव मंडल अध्यक्ष में विजय जायसवाल, दिलीप पटेल पीएन दुबे, रंजीत सिंह, अनिल सोनी, रामवृज वर्मा राजीव पांडेय, गुरजीत सिंह, प्रताप सिंह, डा अनुज खरे आदि शामिल थे।

Related Posts