भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100वा एपिसोड भिलाई जिला द्वारा 10 मंडलो के अंतर्गत 555 स्थानों में सुना गया जिसमें मुख्य रुप से भिलाई अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया रिसाली मंडल में उपस्थित थे। उनके साथ रिसाली मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र शैडे, विधि यादव, राजू जंघेल,रूपेश यादव, मनोज साहू, मुकेश यादव,पूनम चंद्र सपह, संजय देशमुख के साथ-साथ 300 महिलाओं ने प्रधानमंत्री जी की बात सुने। 100वा ऐपिसोड में रिसाली मंडल द्वारा 100 सामाजिक महिलाओं का सम्मान भी जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, शैलेन्द्र शेन्डे, पार्षद विधि यादव द्वारा श्रीफल, साल और साड़ी भेंट कर किया गया।
ये महिला अपने अपने क्षेत्र में प्रधानमंत्री जी के बातों से प्रेरणा लेकर कार्य कर रही है जैसे लघु उद्योग,मसाला उद्योग अगरबत्ती उद्योग फूल उद्योग सिलाई कढ़ाई उद्योगों में बढ़कर कार्य कर रही हैं जिला अध्यक्ष ने मन की बात सुनने के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी अपने मन की बात में अंतोदय तक की बात कर रहे हैं देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे हैं साथ ही लघु उद्योगों,होम मेड प्रोडक्ट को बढ़ाने की बात कर रहे है इससे लोगों ने प्रेरणा लिये और आज लघु उद्योग और होममेड व्यापार के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है प्रधानमंत्री जी के मन की बात लोगों के मन एवं दिल तक उतर रहा है समाज में आज प्रधानमंत्री जी की बात को सुनने में एक अलग उत्साह नजर आने लगा है।
मन की बात कार्यक्रम के भिलाई जिला प्रभारी संजय सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि आज लगभग सभी बूथों में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री जी के बात को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं ने भी अलग-अलग तैयारी किए थे कहीं प्रोजेक्टर, टीवी, एलइडी, लेकटाप कहीं अपने मोबाइल में ही एपिसोड को देखा और सुना गया।
हमारे जिले में 555 जगह लगभग कार्यक्रम किया गया जिसमें प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारी प्रभारी के रूप में सम्मिलित हुए थे विभिन्न स्थानों पर महामंत्री योगेन्द्र सिंह प्रेम लाल साहू शिवसागर मिश्रा ,मिथला खिचरिया, रेखाराम बंछोर, मनीष अग्रवाल, अमर सोनकर, महेश वर्मा, संदीप अग्रवाल, राजेश श्रीवास्तव , संदीप अग्रवाल,बिजेंद्र सिंह दिलीप पटेल, उपासना साहू, कीर्ति नायक, के गणपति, विजय जायसवाल,प्रमोद सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, अशोक गुप्ता, रूपराम साहू, एस एन सिंह, गजानंद बंछोर, तिलक राज, राजेंद्र सिंह, विजय शुक्ला, संजय सिंह, बसंत प्रधान, रवि कश्यप, सचिन तिवारी, भरत भगवानी, सौरभ साहू, अमित मिश्रा, स्वीटी कौशिक, मोहन देवांगन मौजूद थे। उक्त जानकारी रणजीत सिंह राजा सह प्रभारी मीडिया भाजपा ने दी।









