BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने हर्षोल्लास के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोजक महेन्द्र पंडित के आदेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्मदिवस रिसाली मंडल के शीतला मंदिर मरोदा क्षेत्र में हर्सोल्लास से मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परम आदरणीय राकेश पांडेय थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राकेश पांडे द्वारा क्षेत्र के उत्कृष्ट खिलाडियों का श्रीफल और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा जन्मदिन में गणेश पंडाल पर महाआरती किया गया। महाआरती के उपरांत भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनता में प्रसाद वितरण किया गया। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस का यह कार्यक्रम रिसाली मंडल में जिला सयोजक चंद्रिका यादव के नेतृत्व में किया गया।

इस कार्यक्रम के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला भिलाई के सायोजक चंद्रिका यादव सह संयोजक शैलेन्द्र शेंडे जी और मंडल सयोजक राजु राम और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी थे। रिसाली मंडल भाजपा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। जिसमें विशेष सहयोग रिसाली मंडल के राजीव पांडे एवं उनके सहयोगियों की रही।

Related Posts