भिलाई। भिलाई भारतीय जनता पार्टी छग प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा कार्यालय द्वारा जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के मार्गदर्शन में पश्चिम मंडल की आवश्यक बैठक प्रियदर्शनी परिसर भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई।
जहा मंडल के समस्त पदाधिकारी मंडल के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के समस्त संयोजक अध्यक्ष शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक बी एल ए 1 बी एल ए 2 बूथ अध्यक्ष एवं सचिव मंडल में निवासरत समस्त राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य की उपस्थिति में चुनावी तैयारी की समीक्षा की गई एवं नये मतदाता संपर्क अभियान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
सभा को जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया महामंत्री योगेंद्र सिंह भिलाई विधानसभा प्रभारी अमित साहू एवं सह प्रभारी शिरीष अग्रवाल सहित मंडल अध्यक्ष तिलक राज यादव ने संबोधित किया ।
बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री उपासना साहू संजय दानी करण कनौजिया, नितेश मिश्रा, भरत भमभवानी, लल्लन यादव, गोल्डी सोनी, रजनीकांत पांडे, कनौजिया चिंटू कनौजिया दिनेश गौतम भानु साहू प्रीतम साहू रवि प्रसाद आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी भिलाई विधानसभा प्रभारी रजनीकांत पांडे ने दी।









