भिलाई। एक व्यक्ति को इंसानियत के नाते सहायता करना इतना भारी पड़ जायेगा उसने कभी सोचा भी नही होगा। वो भी एक बीमार डॉग की सहायता के लिए कॉल किया और उसके एकाउंट से छः टुकड़े में 4555/-₹ का धोखाधड़ी हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सेक्टर-2 भिलाई निवासी ओमेश कुमार नागेश शनिवार 15 जुलाई की सुबह जब अपने घर से बाहर निकला तो उसने सामने एक बीमार डॉग देखा और इंसानियत के नाते उसकी सहायता के लिए animal health care नंबर पर कॉल किया तो उसे फ्री animal health एम्बुलेंस के लिए रजिस्ट्रेशन करने को कहा और ऑनलाइन 10/-₹ ट्रांसफर करने को कहा और कॉल दूसरे नम्बर पर डायवर्ट किया। 10/-₹ के लेन देन के लिए प्रार्थी के मोबाइल पर कोड मैसेज कर छः टुकड़ो में प्रार्थी के 4555/-₹ उड़ा दिए। प्रार्थी ने इसकी लिखित शिकायत जामुल थाना में किया है साथ ही अपना बैंक स्टेटमेंट भी दिया है।









