भिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज पूरे देश में लोग और सभी शासकीय, अर्धशासकीय और निजी संस्थाये स्वच्छता अभियान में भाग लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित किया। यह अभियान गांधी जयंती के एक दिन पूर्व आज 1 अक्टूबर को शुरू हुआ। इस अभियान में भाग लेकर प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटे श्रमदान किया गया। पीएम मोदी ने अभियान के संबंध में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ का नारा दिया था। यह पहल स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 की एक कड़ी है। इससे पहले मन की बात के 105वें एपिसोड में भी पीएम मोदी ने लोगों से अपनी गली, मोहल्ले या किसी पार्क, नदी, झील या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया था।
इसी तारतम्य में आज राजीव सोनी, सहायक मंडल विद्युत अभियंता भिलाई के नेतृत्व में भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में रेलवे के कर्मचारियों ने प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक स्टेशन के प्लेट फार्म की साफ सफाई कर श्रम दान किया। रेलकर्मियों द्वारा प्लेट फार्म क्रमांक 1, और 2 का सफाई किया गया। प्लेट फार्म एक पर उगे घास को फावड़ा और हाथ से उखाड़कर साफ किया गया साथ ही प्लेटफॉर्म पर झाड़ू लगाया गया, कचरा को इक्कठा कर उसे डस्टबीन में डाला गया। प्लेट फार्म पर मौजूद यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
सहायक मंडल विद्युत अभियंता राजीव सोनी ने कहा कि स्वच्छता अभियान हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, हमारा देश स्वच्छ हो इसके लिए उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की और इसको लेकर लगातार कार्यकम होते रहे है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन एक दिन पूर्व आज स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। हमारा समाज और देश स्वच्छ रहेगा तो दिमाग भी स्वच्छ विकसित होगा और स्वच्छ दिमाग से ही हम देश का विकास और उन्नति की ओर अग्रसर कर सकते है। इसलिए जरूरी है हम अपने देश को समाज को पूरी तरह गंदगी से दूर रखे। हम प्रण लेते है की हम अपने देश अपने समाज को स्वच्छ रखेंगे।
भिलाई निगम नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने प्रथम शपथ ग्रहण के साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया और स्वच्छ भारत अभियान चलाया। पीएम द्वारा लगातार स्वच्छता को लेकर लोगो से अपील की जाती रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन के पूर्व आज भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं। आज भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों द्वारा ये काम सराहनीय है। मुझे भी इसमें शामिल होकर श्रमदान करने का अवसर मिला। हम संकल्प ले की हम अपने नगर को अपने देश को स्वच्छ रखें।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वछांजलि अर्पित करने हेतु आज भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान.@PMOIndia @HMOIndia @RailMinIndia @drm_raipur @DRMBilaspur @secrail @WesternRly @SCRailwayIndia @EasternRailway @EasternRailway pic.twitter.com/vy1RAZirxr
— Sarnath Express News (@SarnathNews) October 1, 2023
आज के स्वच्छता अभियान में भिलाई निगम नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिन्हा, राजीव सोनी- सहायक मंडल विद्युत अभियंता भिलाई, नीतीश खिलार- मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रायपुर, इंद्र भुई- वाणिज्य अधीक्षक भिलाई, जीएस अरोरा- मुख्य लोको निरीक्षक, योगेश महौलिया- ऑल इंडिया एसटी/एससी एसो. मंडल सचिव, आशुतोष चंद्राकर- ऑल इंडिया ओबीसी एसो. संगठन सचिव, रघुनंदन खोब्रागढे- सफाई सुपरवाइजर, एसईसीआर ओबीसी ऐसा. ब्रांच सेक्रेटरी सुनील देशमुख, छत्तीसगढ़ रेल कर्मचारी अधिकारी संगठन के संदीप साहू, ओपी देवांगन, आरएस साहू, संतोष कुमार गुप्ता- लोको पायलट, कैलाश कुमार, जनार्धन देशमुख, गीता शुक्ला, अनीता सावलाकर, तिहारिन बाई, आशा रंगारी, सुनीता बाई, उमेश्वरी, बुद्ध रंगारी सहित रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।
















