भिलाई। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ मुस्लिम फ्रंट ने आगामी नगर निगम चुनाव भिलाई एवं रिसाली नगर निगम चुनाव में मुसलमानों की क्याबभूमिका होगी को लेकर पत्रकारवार्ता लिया। छत्तीसगढ़ मुस्लिम फ्रंट ने कहां की भिलाई नगर विधानसभा वैशालीनगर विधानसभा तथा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा आधा मिलाकर करीब ढाई विधानसभा क्षेत्र आता है, जिसमें 40 से 45 हजार मुस्लिम मतदाता है। भिलाई नगर निगम में एक भी मुस्लिम एल्डरमैन नहीं बनाया गया था जिस पर हम लोगों ने विरोध किया तब जाकर एक एल्डरमैन नियुक्त किया गया, वही रिसाली नगर निगम में तथा दुर्ग नगर निगम में एक भी मुस्लिम एल्डरमैन नहीं है।
हाल ही में कांग्रेस पार्टी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया, जिसमें एक भी मुस्लिम को ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बनाया जबकि दुर्ग जिले में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 50000 से ज्यादा है। राजनीतिक पार्टियों में देखा गया है कि दो हजार, चार हजार या दस मतदाता है उन्हें राजनीतिक पार्टियों द्वारा नेतृत्व दिया जाता है लेकिन मुस्लिमों को किसी भी पार्टी में जिलाध्यक्ष क्यों नहीं बनाया जाता है? राजनीतिक पार्टियों के पास एक ही विकल्प रहता है वह अल्पसंख्यक विभाग जो अल्पसंख्यकों के लिए बस उसमें पद दे दिया जाता है। लगभग 1952 से लेकर अब तक किसी भी मुस्लिम व्यक्ति को जिले का नेतृत्व नहीं दिया गया ऐसा क्यों है? आने वाले नगरी निकाय चुनाव में हम राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से यह मांग करते हैं कि नगर निगम भिलाई में दस तथा रिसाली नगर निगम में पांच मुस्लिम प्रत्याशी को टिकिट दिया जाए अगर ऐसा नहीं होगा छग मुस्लिम फ्रंड अपने प्रत्याशी उतरेगी जिसका सम्पूर्ण खर्चा छग मुस्लिम फ्रंड उठाएगी।
छग मुस्लिम फ्रंट मुस्लिम प्रत्याशियों के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग व अन्य जाति को भी सम्मिलित करेगी और सभी धर्मों के लोगों को अपने साथ लेकर चुनाव लड़ लड़ाएगी। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हम अतिशीघ्र करने जा रहे हैं लेकिन अगर हमारी बात अन्य पार्टियां जो राष्ट्रीय स्तर की हैं वह समय रहते यदि 10 मुस्लिम प्रत्याशियों को भी भिलाई निगम तथा 5 मुस्लिम प्रत्याशी रिसाली निगम में उतरती हैं तो हम अपनी सामाजिक स्तर पर वार्ता कर प्रत्याशियों का नाम वापस ले लेंगें। हमारी कोर कमेटी ने आगामी चुनाव में मुसलमानों की क्या भूमिका होगी इस पर विचार विमर्श किया है, हम यह नहीं कहते हैं कि आपको छत्तीसगढ़ मुस्लिम फ्रंट को टिकट दे दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के जो मुस्लिम कार्यकर्ता हैं आप उन्हें ही टिकट देवें। पत्रकार वार्ता के दौरान मोहम्मद जाकिर, निजार अहमद, मोहम्मद अफजल खान, पप्पू खान, नूरा मेनन, मोहम्मद सलमान, शरीफ खान, अयूब खान, इस्लाम खान, महमूद अहमद, अब्दुल कलाम राजा, मीन जानिब उपस्थित थे।














