BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई निगमायुक्त प्रकाश सर्वे विश्वकर्मा पूजा में हुए शामिल, वाहन शाखा सहित अन्य स्थलों में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मुख्य रूप से वाहन शाखा में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रतिमा स्थापित की गई थी। जहां निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने पहुंच कर पूजा अर्चना की।

निगम के कई स्थलों में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कार्य में उपयोग में लाए जाने वाले सामग्रियों की पूजा की गई। निगम के प्रत्येक जोन में कर्मचारियों ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजा की।

उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वाहन शाखा में विश्वकर्मा जयंती पर आयोजन किया गया था। विश्वकर्मा जयंती के पूजन के अवसर पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरि, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, वाहन शाखा के प्रभारी अधिकारी वेशराम सिन्हा एवं विष्णु चंद्राकर उपस्थित थे।

Related Posts