भिलाई। एक नवम्बर को सुरेश सिंह को भिलाई नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, सेक्टर-6 के नए प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मंगलवार को भिलाई कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश चंद ने भिलाई नागरिक सहकारी बैंक, सेक्टर-6 पहुंचकर नवनियुक्त सीईओ को बुके देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान अरविंद सिंह, गोपाल कृष्ण वर्मा, सुरेश तरार, राजेश पाण्डेय, सेवा सिंह भी मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि भिलाई नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित में अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने के बाद से वहां शासन द्वारा प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है, वही अब प्रभारी सीईओ की जिम्मेदारी सुरेश सिंह को दी गई।
प्रभारी सीईओ सुरेश सिंह भिलाई नागरिक सहकारी बैंक में वर्ष 1988 से कार्यरत है तब वह सीनियर क्लर्क पद पर भर्ती हुए थे उसके बाद यह सहायक लेखपाल, लेखपाल, ब्रांच मैनेजर, सहायक प्रबंधक पर पदोन्नत होते हुए अहम जिम्मेदारी निभाई और अब इन्हें प्रभारी सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है।















