भिलाई। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश चंद ने भिलाई नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित के प्राधिकृत अधिकारी शिल्पा अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग रायपुर को तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि बैंक का निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण किया जा सकें।
पूर्व अध्यक्ष के द्वारा मतदाता सूची नही भेजी है , इसका कारण क्या है? इसकी जांच कर दोषी पर कार्यवाही करने की मांग की है। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, भिलाई विधायक और संयुक्त पंजीयक, दुर्ग को भी दी गई है।
वही एक अन्य ज्ञापन में सुरेश चंद ने प्राधिकृत अधिकारी को शिकायत की है कि संस्था के पूर्व अध्यक्ष हरीश सिंह द्वारा संयुक्त पंजीयक के आदेश क्रमांक 750 दिनांक 07/10/21 के विरुद्ध छग उच्च न्यायालय बिलासपुर गये।
जिसका बिल बैंक के बिना आवक में दर्ज किये दिनांक 06/03/21 को 1.25 लाख रुपये नियम विरुद्ध जाकर भुगतान कर दिया गया। पूर्व अध्यक्ष के द्वारा अधिवक्ता शुल्क अपने निजी लाभ हेतु भुगतान किया गया जिससे बैंक को आर्थिक क्षति हुई है। इसकी भी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।

बैंक में लगे पूर्व पदाधिकारियों के नाम का बोर्ड भी हटाया गया,बैंक कर्मचारियों ने इसका ध्यान नही दिया जबकि प्राधिकृत अधिकारी ने बोर्ड को हटाने के निर्देश दिए कि क्योंकि कार्यकाल समाप्त हो चुके है।

















