
भिलाई तीन। नगर निगम भिलाई चरोदा के वार्ड क्रमांक 8 भिलाई 3 के बम्हनीन तालाब का 35 लाख रुपए से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। भूमि पूजन के कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार बनी है तब से नगर निगम भिलाई चरोदा नए-नए विकास के आयाम गढ़ रहे हैं। आज भिलाई तीन का सबसे प्राचीन तालाब का सौंदरीकरण मुख्यमंत्री के ही पहल से संभव हो पाया है। जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद करता हूं। भिलाई 3 तहसील बनाने, सिरसा गेट चौक से जरवाय तक गौरव पथ, ट्रांसपोर्ट नगर का सौंदरीकरण सहित सैकड़ों काम मात्र 2 वर्ष में कांग्रेस सरकार ने दिए।
नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी ने कहा मेरे वार्ड में करोड़ों के विकास कार्य मुख्यमंत्री ने दिए जिसके लिए नगर निगम भिलाई चरोदा की ओर से उनका आभार व्यक्त करता हूं। आज जो 15 वर्षों में भिलाई चरोदा में विकास नहीं हुआ वह विकास मात्र 24 महीने में दिख रहा है।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मढरिया, निगमायुक्त कीर्तिमान राठौर, अश्वनी चंद्राकर, पार्षद मोहन साहू, पप्पू चंद्राकर, बी एन राजू, तपन दादा, बालमुकुंद वर्मा, अशफाक अहमद, विनोद निषाद, मोहम्मद आमिर, सेवक वर्मा सहित वार्डवासी, माताएं-बहने उपस्थित रहे।









