भिलाई। भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन, एसबीएस हॉस्पिटल, वयम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं कलर्स चिल्ड्रन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में यूनियन कार्यालय खुर्सीपार में निःशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर रखा गया।
जिसमे शिशु रोग, शुगर, बीपी, जनरल चेकअप एवं दंतरोग,से सम्बंधित उपचार हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दवा व परामर्श दिये गए।
शिविर में मुख्य रूप से एसोसिएशन के संरक्षक- अचलजीत भाटिया, गनि खान,अध्यक्ष- इंद्रजीत सिंह छोटू, कार्यकारी अध्यक्ष- अनिल चौधरी, महासचिव लल्लू सिंह, कोषाध्यक्ष जोगाराव, उपाध्यक्ष उमेश सिंह, रुद्रा दादा, सुनील सोनी, सुधीर सिंह, मुन्ना सिंह, सचिव बलजिंदर सिंह, दिलीप खटवानी, महेंद्र सिंह, अमित सिंह, संदीप सिंह, शाहनवाज कुरैशी, सदस्य- निर्मल सिंह, मोनी सिंह, चिंटू, आंनद सिंह, सोम सिंह,संतोष सिंह रमन राव, सुधीर सिंह व समस्त सदस्य व पदाधिकारी व आम नागरिकगण उपस्थित रहें।














