



भिलाई। भिलाई जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी
कौशिक ने प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत व जिला
भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश ब्रिजपुरिया समेत वरिष्ठ नेताओं की सहमति से अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री व छह मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने मंडल अध्यक्ष व महांत्री पद पर नियुक्ति की है। जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष कांति वर्मा, मोंगरा देशमुख, एम.अरुणा, प्रमिला दुबे, महामंत्री सरला आचार्या और कंचन सिंह, मंत्री-रीता पाण्डेय, दीपमाला सिंह, अनिता वर्मा, पुष्पा गेंडरे, परमजीत कौर, प्रचार प्रसार प्रमुख बसंता खरे व कोषाध्यक्ष प्रभा साहू नियुक्त की गई हैं।
इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लता यदु, बबीता केला, रमा राजपूत, मीना शुक्ला, सितारा देवी, निकिता शिंघाने, शोभा भगत, संभुजा देवी, माला ठाकुर, मीना गिरी, मीनाक्षी तोमर, टाटा शोभा, ईश्वरी कुशवाहा, निलिमा शुक्ला, रमा श्रीवास्तव, ललिता पिल्लई, दुर्गा देवांगन, कोमल सिंह, चंद्रादेवी, शिवरानी देवी, नसीमा खातुन, कुलवीन्दर कौर, सरोज सिंह, स्वाति गुप्ता, सीमा तिवारी, भावना बजारे सोनाली चौधरी, सरोजबाला पाहित,
सीमा टांडे, भानुमती चौहान, प्रेमा चौहान शामिल हैं।
मंडल अध्यक्ष व महामंत्री भी नियुक्त जिला अध्यक्ष स्वीटी ने वैशाली नगर मण्डल अध्यक्ष पद पर मनप्रीत कौर, महामंत्री धनलक्ष्मी मकवाना, केम्प मण्डल अध्यक्ष रश्मि साव महामंत्री उमा सोनकर, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मी महामंत्री उर्मिला शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष निर्मला नायडू, महामंत्री नीता राजे, रिसाली मण्डल अध्यक्ष- रूकमणी साहू, महामंत्री करूणा यादव, जामुल मण्डल अध्यक्ष रूपेश्वरी देवी, महामंत्री दुर्गा देवांगन, चरोदा मण्डल अध्यक्ष गीता वर्मा, महामंत्री अनुपमा शर्मा, कुम्हारी मण्डल अध्यक्ष इंदिरा कोसरिया व महामंत्री गीता निर्मलकर और सुपेला मण्डल अध्यक्ष पुष्पलता कर और महामंत्री उमा देवांगन को नियुक्त किया है।















