BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई जिला भाजपा की प्रथम कार्यसमिति बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

 

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई का प्रथम कार्यसमिति बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आज दिनांक 13 फरवरी को छत्तीसगढ़ अग्रवाल भवन प्रदर्शनी परिसर में आहूत किया गया। आज की बैठक दो चरणों में आयोजन किया गया था। प्रथम चरण में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं द्वितीय चरण में जिले की कार्यसमिति की बैठक रखी गई थी जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला संगठन प्रभारी संदीप शर्मा एवं सह प्रभारी चुम्मन देशमुख पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे वैशाली नगर विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी अमित साहू एवं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृजेश बीजपुरिया द्वारा किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेलीचित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।

तत्पश्चात संगठन गीत एवं वंदे मातरम गायन से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला के महामंत्री प्रेमलाल साहू द्वारा किया गया प्रथम चरण में जिलाध्यक्ष ने अपना जिले का वृत्त एवं अतिथि का स्वागत भाषण प्रस्तुत किया उन्होंने कहा कि उनके शंखनाद यात्रा से कांग्रेस तिलमिला उठी है और कांग्रेसियों को भी पता चल गया है कि अब उनकी छुट्टी निश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के गौरव भारत रत्न एवं छत्तीसगढ़ राज निर्माता अटल बिहारी वाजपेई के मूर्ति को कांग्रेसी द्वारा रोककर यह साबित किया कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए कुछ भी घिनोने कार्य कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संकल्प लिया कि हम अपनी लगन के साथ कार्य करें कांग्रेस को उखाड़ फेंक देंगे।

दीपक साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हर तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार दिख रहा है जनता त्रस्त हो चुकी है और जनता ने तय कर लिया है कि कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है बस हमें थोड़ी सी मेहनत करनी होगी। तत्पश्चात द्वितीय चरण में जिला कार्यसमिति के प्रमुख वक्ता संगठन प्रभारी संदीप शर्मा ने सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारियों को क्रमबद्ध परिचय लिया एवं संगठन की मजबूती एवं भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना इन सब तमाम मुद्दों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराया के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठ रणनीति बनाई एवं कार्यकर्ताओं में जोश लाया साथ ही साथ कार्यकर्ताओं को नेशनल फर्स्ट का नारा लगवाया उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा आपका पद नहीं आपका कर्म बड़ा होना चाहिए यहां बैठे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे और कहा कि जिस बुलंदी के साथ आप लोगों ने नारा लगाया है उसी बुलंदी के साथ मेहनत करके 2023 में सरकार बनाएंगे उन्होंने यह भी कहा कि 2023 में मुख्यमंत्री का चेहरा भाजपा के समस्त कार्यकर्ता होंगे।

पूर्व विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए कि कांग्रेस की सरकार झूठ से प्रारंभ होती है उन्होंने कहा कि जिस घोषणापत्र के चलते कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई वह घोषणा पत्र झूठ से भरा हुआ है कहां हुआ शराबबंदी।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां थी विगत भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य में अनेक विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जिसको जन जन तक लोगों ने सराहा है किंतु वर्तमान कांग्रेस की सरकार ने अपराधिक गतिविधियों को छूट दे रखी है खुलेआम लूट हत्या जुआ सट्टा बलात्कार जैसी घटनाएं में भारी वृद्धि हुई है उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अब चुनाव तक घर में नहीं रहना है केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा एक मकसद होना चाहिए।

कार्यक्रम में अन्य मुख्य अतिथि गण सत्यनारायण अग्रवाल पूर्व साडा अध्यक्ष रामकुमार साहू अहिवारा विधानसभा प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू पूर्व जिला अध्यक्ष ओपी वर्मा प्रभु नाथ मिश्रा प्रमोद सिंह उपस्थित थे कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महामंत्री योगेंद्र सिंह द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष संदीप कुमार अग्रवाल, राजेश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा रामकुमार राणा मिथिला खिचड़िया रेखा राम बंछोर मनीष अग्रवाल अमर सोनकर महेश वर्मा मंत्री विजेंद्र सिंह दिलीप पटेल उपासना साहू कीर्ति नगर के गणपति विजय जायसवाल जय प्रकाश यादव विजय शुक्ला राजेंद्र सिंह बसंत प्रधान सात्विक तिवारी भरत भम्बवानी सौरभ साहू अमित मिश्रा स्वीटी कौशिक मोहन देवांगन सुंदर लाल साहू द्वारिका चंद्रवंशी गुंडाराज अमीन अहमद विजेंद्र गुप्ता राजेश श्रीवास्तव प्रकाश ग्राम डॉक्टर प्रदीप चौधरी राजेश गुप्ता जेपी गणगौर कर मनोज तिवारी दीपक रावणा मंडल अध्यक्ष का गजानन बंछोर तिलक राज शैलेंद्र पांडे एचएन सिंह जोगेश्वरी अशोक गुप्ता विजय शुक्ला रूपराम साहू सुषमा जेठानी राजू निषाद एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपयुक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रमेश दादर द्वारा दी गई।

Related Posts