भिलाई। भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तुलसी साहू ने अपनी कार्यकारणी घोषित कर दिया है। इस कार्यकारिणी में ऊर्जावान युवा नेतृत्व को मौका दिया गया है। हमेशा सदैव जनसेवा में अपना पूर्ण योगदान देने वाले युवा नेता विनोद गुप्ता को संयुक्त महामंत्री बनाये जाने पर पार्टी के पदाधिकारी एवं शुभचिन्तको ने बधाई दी।
वही अपनी नियुक्ति पर विनोद गुप्ता ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है मैं उसके लिए मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष, गृहमंत्री और भिलाई अध्यक्ष का आभार व्यक्त करता हूँ कि मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश के गृहमंत्री ने जो विश्वास जताया है और यह जिम्मेदारी दी है मैं आश्वस्त करता हु की संगठन को मजबूत बनाने में पूरी क्षमता से काम करूंगा। आने वाले निगम चुनाव में भी पार्टी के दिशा निर्देशो के अनुसार काम करते हुए चुनाव प्रचार करेंगे। पद मिलने से मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। गृहमंत्री के दिशा निर्देश पर रिसाली और अन्य क्षेत्रों में काम करेंगे। मैं गृहमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हू।














