BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई-चरौदा निगम के आजाद चौक में लगाया गया जन समस्या निवारण शिविर, कुल 98 आवेदन हुए प्राप्त

भिलाई 03। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त निर्देश तथा जिला प्रशासन दुर्ग के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा द्वारा जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन क्षेत्रांतर्गत किया जा रहा है। पहला शिविर उमदा में दिनांक 27 जुलाई को संपन्न होने के उपरांत आज सोमवार दिनांक 29 जुलाई 2024 को आजाद चौक के दुर्गा मंच में शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में वार्ड क्रमांक- 12 डबरापारा, वार्ड क्रमांक-13 गांधी नगर, वार्ड क्रमांक-14 नेहरू नगर, वार्ड क्रमांक-15 बजरंग पारा के निवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। यहां उल्लेखनीय है कि निगम प्रशासन की ओर से नागरिकों को दी जाने वाली सभी सुविधा के विभाग प्रमुख अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अपने विभाग के काउंटर में उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों को संकलन करने की कार्यवाही की गयी।

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर में जन प्रतिनिधियों ने अपने वार्ड के नागरिको सहित पहुंचकर अपनी सहभागिता प्रदान की। इनमें वार्ड क्रमांक-14 नेहरू नगर की पार्षद सह माहापौर परिषद की सदस्य देवकुमारी भलावी, वार्ड क्रमांक-15 बजरंग पारा के पार्षद डे साहब वर्मा (पप्पू), वार्ड क्रमांक-23 हाउसिंग बोर्ड चरौदा के पार्षद टेनेन्द्र कुमार ठाकरे तथा पूर्व पार्षद तुलसी मरकाम शामिल रही।

शिविर में मांग के 86 तथा शिकायत के 12 आवेदन प्राप्त हुए। इस तरह कुल प्राप्त आवेदन संख्या 98 रही। जिनमें शिविर के दौरान निराकृत किये गये आवेदनों की संख्या 48 है। जबकि शेष 50 आवेदनो पर शासन द्वारा तय किये गये मापदंडो के अनुरूप कार्यवही की जा रही है।

निगम कमिश्नर डी एस राजपूत, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, सहायक अभियंता प्रशांत शुक्ला, सहायक अभियंता-हेमंत साहू, उप अभियंता मुकेश रात्रे, उप अभियंता विक्टर वर्मा, उप अभियंता किसलय साहू, उप अभियंता मुकेश चंद्राकर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चंद्राकर, सहायक राजस्व अधिकारी अरुणिमा दुबे शिविर स्थल पर मौजूद रहे।

आधार पंजीयन काउंटर में पवन सोनी, आजीविका मिशन काउंटर में यशवंत सिंह राजपूत, संपदा विभाग काउंटर में राजू वर्मा-सहायक ग्रेड-01, राजस्व कांउटर में सहायक राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र चंद्राकर, सहायक राजस्व निरीक्षक अर्जुन पाल, सहायक राजस्व निरीक्षक सरोजनी यदु, जन्म मृत्यु- विवाह काउंटर से अभिलाषा श्रीवास्तव-सहायक ग्रेड-03, राशन कार्ड काउंटर से कविता यादव, आयुष्मान काउंटर में ममता बंछोर-कंप्यूटर ऑपरेटर, पंजीयन शिकायत मांग काउंटर पर सहायक राजस्व अधिकारी अरुणिमा दुबे, सुखनंद यादव सहायक ग्रेड-03, लोक निर्माण विभाग काउंटर पर तोरण चंद्राकर समय पाल, जल कार्य काउंटर में राजेश अचैया-समयपाल, समाज कल्याण काउंटर में विकास चंद्र त्रिपाठी-लिपिक, नरसिंग सपहा-राइटर एवं कृष्णा यादव-सहायक, प्रधान मंत्री आवास योजना काउंटर से मुकेश यादव सहायक ग्रेड-03, टिकेन्द्र शर्मा-सीएलटीसी, सफाई विभाग काउंटर में रवि वर्मा-स्वछता सुपरवाईजर इन सभी के द्वारा शिविर में प्राप्त आवेदनों को संकलित करने की कार्यवाही की गई।

आज मंगलवार दिनांक 30 जुलाई 2024 को वार्ड क्रमांक 11 गतवा तालाब पार भिलाई-03 के दुर्गा मंच में जनसमस्या निवारण पखवाडा का आयोजन किया जायेगा।

Related Posts