भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा जिला दुर्ग के द्वारा शुक्रवार को महापौर निर्मल कोसरे एवं आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर के हाथों आवासीय पट्टा वितरण किया गया। गौरतलब है कि सन 1984 के पटटे को संशोधन पश्चात राशि जमा कराकर वितरण किया जा रहा है। पटटा प्राप्त करने वालो में राज कुमार जैन, मीना वर्मा, सुरेश निषाद, धरम वीर निषाद एवं वंदना गुप्ता शामिल रहे। यह सभी इंदिरा पारा भिलाई 03 के निवासी है। पटटा प्राप्त करने वाले ने निगम के प्रति आभार प्रकट किया। उक्त जानकारी जन संपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।
मनाया गया गणेश उत्सव: भिलाई-चरौदा निगम कार्यालय के प्रवेश मार्ग में गणेश उत्सव के अवसर पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई है। 10 दिवस के गणेश उत्सव कार्यक्रम का समापन निगम कार्यालय में दिनांक 09-09-2022 को हवन, पूजन एवं भोग प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर निगम के महापौर निर्मल कोसरे एवं निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर सहित सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भिलाई-चरौदा निगम कार्यालय में हमेशा से ही धार्मिक आयोजन किये जाते रहे है। विगत कुछ वर्षो से किन्हीं कारणों से गणेश पूजन का कार्य नही हो पा रहा था। जिसे निगम के युवा पिढी के कर्मचारियों द्वारा अनुभवी कर्मचारियों के मार्ग दर्शन में प्ररंभ किया गया।
जिसमें प्रमुख रूप से अविनाश चन्द्राकर, चेतन देवांगन, मुकेश यादव, बलराम चेलक, दीपक निषाद, श्याम सुन्द्रर सिंह, चन्द्रकांत वर्मा, पुरानिक साहू, चुम्मन साहू का योगदान रहा। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश प्रतिमा के विसर्जन के पूर्व कार्यालय में भोग प्रसाद वितरण किया गया।

















