भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई- चरौदा सभागार में दिनांक 13-02-2023 की परिषद का विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर द्वारा किया गया। महापौर निर्मल कोसरे सहित सभी महापौर परिषद के सदस्य बैठक में मौजूद थे। तथापि पक्ष-विपक्ष के पार्षदों द्वारा भी बैठक में हिस्सा लिया गया।
देवबलोदा महोत्सव की रूपरेखा का निर्धारण तथा उसमें बुलाये जाने वाले मुख्य अतिथियों के चयन करने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाया गया था। बैठक में हुए निर्णय अनुसार महोत्सव प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी दो दिवसीय रहेगा। साथ ही जल्द ही विशिष्ट अतिथियों द्वारा दिये गये समय के आधार पर उन्हे कार्यक्रम में आमंत्रित किया जायेगा।
सम्पूर्ण चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष से महापौर निर्मल कोसरे, मनीष वर्मा, ईश्वर साहू, मोहन साहू एवं विपक्ष से फिरोज फारूकी, तुलसी ध्रुव, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, ललित यादव, विपिन चन्द्राकर, राम खिलावन वर्मा शामिल होकर विषय पर विस्तार पूर्वक अपने पक्ष को रखा। निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी, निगम सचिव अश्विनी चन्द्राकार, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, लिपिक लिंगेश्वर राव, स्टोर लिपिक सुरेश नासरे सहित दीपक निगम, संतोष चन्द्राकर उपस्थित रहे।














