भिलाई-चरोदा। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंटर आत्मनिर्भर पीएम स्व निधि योजना के संबंध में आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर ने बताया कि निकाय क्षेत्रांतर्गत शहरी पथ विक्रेता सड़क के किनारे पसरा या ठेला लगाकर अपना व्यवसाय करने वाले, आमजनों को सस्ते दामों पर रोजमर्रा का समान उपलब्ध कराने वाले, इसी रोजगार से अपना और अपने परिवार का जीविकोपार्जन व भरण-पोषण करते हैं। कोविड-19 संक्रमण काल में लॉकडाऊन अवधि मे इन शहरी पथ विक्रेताओं का व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ है, जिसे पुन: पटरी पर लाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा शहरी पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि की शुरूआत की है। ऐसे पथ विक्रेता, जिन्हें बैंकों द्वारा 10,000 रूपये का ऋण प्राप्त हो गया है, इनके लिए निकाय स्तर पर कैशलेश सुविधा के माध्यम से डिजिटल लेनदेन को प्रोस्ताहित करने हेतु बैंक के नोडल अधिकारियों द्वारा 11, 12, 13, 14 एवं 15 जनवरी को नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा के सभागार कक्ष में दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आयुक्त द्वारा शहरी पथ विक्रताओं से विशेष रूप से इस 02 दिवसीय प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।









