BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम महापौर, सभापति और आयुक्त ने होली की दी बधाई, शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील

भिलाई 03। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर और आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने नगर निगम क्षेत्र की जनता से शांतिपूर्ण ढंग से होली त्यौहार मनाने की अपील करते हुए सभी को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।

महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि रंगों का यह त्यौहार खुशियों से भरा रहे, यह मै भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना भी करता हूं। आप सभी से विनम्र अपील भी करता हूं कि आप अभी सूखा होली खेले व्यर्थ रूप से पानी की बर्बादी ना करें, पानी को बचाएंगे तो निश्चित रूप से हमारे लिए कल का काम आएगा।

सभापति कृष्णा चंद्राकर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र से सभी वासियों से अपील करता हूं कि होली का त्यौहार शांतिपूर्ण मनाए, होली का त्यौहार मिलन का त्यौहार है, इसमें दुश्मन भी मिलते है और दोस्त तो मिलते ही है। दुश्मनी भावना छोड़कर गले मिलकर त्यौहार मनाए।

आयुक्त डीएस राजपूत ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है मेरे तरफ से सभी नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। सभी के जीवन में उन्नति, प्रगति आए। हमारा राज्य खुशहाली की और बढ़ रहा है। निगम प्रशासन की और से सभी को बधाई। सभी शुभमय रहे, अच्छे से होली मनाएं। ये होली सभी के जीवन में सम्पन्नता लेकर आए यही मेरी शुभकामनाएं है।

Related Posts