BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम ने सिरसा गेट से लेकर डबरापारा तक मुख्य राजमार्ग के दोनो तरफ लगे डिस्प्ले हटवाया

भिलाई 3। दुर्ग जिला कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में दिनांक 09-01-2023 को भिलाई-03 सिरसा गेट से लेकर डबरापारा तक मुख्य राजमार्ग के दोनो तरफ मार्ग प्रशस्त करने की कार्यवाही की गयी। इस पुरी कार्यवाही के दौरान दुर्ग जिले के सभी निगम दल शामिल रहे।

नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली, दुर्ग तथा भिलाई-चरौदा की टीमें अपने वाहनों के साथ कार्यवाही को अंजाम दिया। उल्लेखनीय है कि प्रमुख रोड के दोनो ओर दुकानदारों, व्यवसायियों द्वारा सड़क पर अपने डिस्प्ले हेतु रखे गये सामन, बोर्ड तथा सीमेंटीकरण के कारण छोटे वाहनो, पदयात्री एवं सायकल से चलने वालो को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

जिसके कारण जिला प्रशासन द्वारा इस पर कढ़ाई करते हुए पूरे जिले के नगरीय प्रशासन विभाग को मार्ग अवरुद्ध करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्र में आज दिनभर यह कार्यवाही जारी रही। यह जानकारी जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गयी।

Related Posts