BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम ने मंगल भवन में लगाया जन समस्या निवारण शिविर, प्राप्त हुए 18 आवेदन

 

भिलाई-03। निगम आयुक्त कीर्तीमान सिंह राठौर की अगुवाई में वार्ड क्र॰-07 (विश्व बैंक कॉलोनी), वार्ड क्र॰-16 (बाजार चौक), वार्ड क्र॰-17 (शांति नगर), वार्ड क्र॰-18 (पदुम नगर), इन 04 वार्डों के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन दिनांक- 07.06.2022 को किया गया। उक्त वार्डों की विभिनन समास्याओं से सबंधित कुल 18 आवेदन शिविर में प्राप्त हुये हैं।

जिसमें लोक निर्माण विभाग के 07, स्वास्थ्य विभाग के 02, राशन कार्ड के लिए 04, सम्पदा विभाग के लिए 01, जल कार्य के लिए 02 एवं विद्युत विभाग के लिए 02 आवेदन प्राप्त हुये हैं। निगम आयुक्त श्री राठौर के द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर प्रत्येक आवेदकों से चर्चा करने के उपरांत आवेदन स्वीकार किये गये। निगम द्वारा लगाये जा रहे जनसमस्या निवारण शिविरों का क्रम से यह छठवाँ शिविर रहा।

इसके पश्चात् दिनांक- 08़.06.2022 को आजाद चौक, भिलाई-03, दिनांक- 09.06.2022 को सोमनी में तथा दिनांक- 10.06.2022 को अंतिम शिविर देवबलौदा बाजार चौक में आयोजित किया जायेगा।

इस शिविर में महिला एवं बाल विकास से शशी मानिकपुरी, उमा देवांगन, महेश्वरी साहूू, लीलावती विश्वकर्मा, रूपकुमारी सरसिंहा शामिल रहे। वहीं विद्युत विभाग से निर्मल कुर्रे, जी.श्रीनिवास राव, आई.रमना राव उपस्थित रहे। शासकीय चिकित्सालय, भिलाई-03 से जागृति वर्मा एवं भूमिका साहू (वैक्सीनेटर) उपस्थित थे। राजस्व विभाग से तहसीलदार भिलाई-03 चन्द्रशेखर मण्डई, राजस्व निरीक्षक आदित्य कुमार एवं कमलेश वर्मा पटवारी उपस्थित रहे। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।

Related Posts