BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम ने बाजार चौक में विशेष अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्र के वार्ड-16, बाजार चौक में विगत 03 दिनो से अतिक्रमण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान से शहर में आवागमन के आंतरिक मार्ग में सहजता हुई है। गौरतलब  है कि निगम क्षेत्र में विगत दिनों जिलाधीश के आगमन के  दौरान भिलाई-03 बाजार के अंदरूनी मार्गो पर दुकानदारों, व्यवसायियों द्वारा नालियों पर किये गये पक्के सिमेंटीकरण एवं मार्ग अवरुद्ध करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गई थी। उक्त दिवस कलेक्टर से समक्ष प्राप्त निर्देशानुसार आयुक्त श्री राठौर द्वारा निगम के कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता को कार्ययोजना बना कर इस संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये गये थे।

उल्लेखनिय है कि भिलाई-03 के बाजार क्षेत्र के दुकानो में मार्गो पर रखे हुए समान एवं अवैध रूप से लगे हुए बोर्ड, नालियों पर किये गये पक्के सीमेंटीकरण हटाने की कार्यवाही लगभग 28 दुकानदारो पर की गइ है। निगम अमले द्वारा इन दुकानदारों को भविष्य में मार्ग अवरुद्ध करने वाले किसी भी कार्य से बचने की हिदायत दी है। इस कार्यवाही के दौरान निगम के सहायक अभियंता डी के पांडेय, उप अभियंता मुकेश रात्रे, विक्टर वर्मा सहित समस्त निगम अमला उपस्थित रहे ।यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी ने प्रदान की है।

सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के विरूद्ध कडी कार्यवाही नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्र में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान चरोदा मार्केट के प्रतिष्ठान में छापामार कार्यवाही निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गयी। दुर्गेश सब्जी भण्डार, आनंद सागर होटल, बेक एण्ड केक, बाके बिहारी होटल एवं जेके सुपर मार्केट पर कार्यवाही क्या जाने के दौरान 05 किलो प्रतिबंधित पदार्थ जब्त करते हुए 1000 रू. अर्थ दंड वसूल किया गया।

शासन प्रशासन की मंशा अनुरूप प्रत्येक दिवस निगम स्वास्थ्य सफाई विभाग के अमले को निगम आयुक्त द्वारा कार्यवाही करने के आदेश प्रदान किये गये है। संपूर्ण कार्यवाही में निगम अमले से स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा, चंद्रिका साहू, सृष्टि चंद्राकर, रामगोपाल चंद्राकर, त्रिभुवन देवांगन आदि उपस्थित रहे। निगम महापौर एवं आयुक्त द्वारा क्षेत्रवासियों से प्लास्टिक उपयोग न करने की अपील की गई है।

Related Posts