BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र के वार्ड 20 में हुआ जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-20, पंचशील नगर चरौदा में दिनांक 02-06-2022 को कुल चार वार्डो की समस्या ज्ञात करने हेतु जन समस्या निवारण शिविर आयोजित रहा। मुख्य रूप से क्षेत्र के लोगों द्वारा अपने वार्ड में विकास कार्य कराये जाने बढ चढ़कर आवेदन प्रस्तुत किये जा रहे है।

ऋण पुस्तिका प्रदाय, 2- शौचालय /मूत्रालय निमार्ण, 3- नाला सीमेंटीकरण, 4- आदर्श नगर में सड़क नाली निर्माण, पानी सप्लाई, 5- पंचशील नगर में नाली निकासी, सडक बत्ती सुधार, 6- पंचशील नगर में खेलकूद हेतु एक क्रीड़ा प्रांगण बनाये जाने बाबत। उल्लेख करने योग्य विषय यह है कि विगत दो दिनो के जनसमस्या निवारण शिविर में अपेक्षाकृत राशन कार्ड, पेंशन, के आवेदन प्राप्त नहीं हुए है।

जिन विषयों में हमेशा ज्यादा आवेदनो के प्राप्त होने की संभावना रहती है। सभी आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही उपरांत निराकरण /प्रस्ताव प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जायेगी। दिनांक 03-06-2022 को रेलवे इंस्टीट्यूट चरौदा में शिविर आयोजित रहेगा। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गयी।

Related Posts