BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई-चरोदा निगम के सामान्य सभा मे जमकर हुआ हंगामा, पार्षद लावेश बैठे जमीन पर, पार्षद राजेश दांडेकर ने महापौर को किया आईना भेंट

भिलाई-चरोदा। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा का सामान्य सभा का आयोजन आज दिनांक 06 अक्टूबर को भिलाई-चरोदा निगम के सभागार में करीब 9 माह बाद हुआ। इस सामान्य सभा मे पूर्ववर्ती सम्मिलित के कार्यवृत्त की पुष्टि करना, पार्षदों द्वारा पूछे गए प्रश्न तथा उसके उत्तर, महत्वपूर्ण पत्र के सम्बंध में जानकारी, पार्षदों द्वारा लोक महत्व के विषय पर वक्तव्य तथा समिति या मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत सुझाव तथा प्रस्ताव को सम्मिलित किया गया था।

इन विषय सूची पर हुई चर्चा:- सामान्य सभा मे 14वें वित्त आयोग अंतर्गत मानसरोवर कॉलोनी वार्ड 17 में सीवर लाइन निर्माण हेतु ई-निविदा, 14वें वित्त आयोग अंतर्गत पदुमनगर वार्ड 18 में सीवर लाइन हेतु ई-निविदा, मुख्यमंत्री पालिका बाजार योजना के तहत निर्मित दुकानों की नीलामी, चंदूलाल व्यवसायिक एवं वसुंधरा नगर व्यवसायिक भिलाई 3 के भूखंडों की आम नीलामी, वित्त वर्ष 2021-22 का बजट आदि विषय रखा गया।

पार्षद लवेश नीचे धरने पर बैठे:- वार्ड 14 पार्षद लवेश कुमार सामान्य सभा शुरू होने के बाद देर से पहुंचे और सामान्य सभा को आज खत्म कर आगे बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि एक तो 9 माह बाद सामान्य सभा हो रही है ऊपर से ऐसा दिन और दिनांक निर्धारित किये है कि आज पितृपक्ष का आखिरी दिन है बहुत से काम है, पितरों को जल अर्पित करना है, कल से नवरात्रि शुरू हो रही है माता की प्रतिमा लाने जाना है और भी बहुत से काम है, हम धार्मिक व्यक्ति है वही सभा मे निगम आयुक्त की उपस्थिति नही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नीचे धरने पर बैठ गए।

पार्षद तुलसी ध्रुव ने स्ट्रीट लाइट को लेकर उठाये सवाल:- डाबरा पारा पार्षद तुलसी ध्रुव ने वार्ड में लगे स्ट्रीट लाइट की गुणवत्ता पर सवाल करते पूछा कि यह स्ट्रीट लाइट कहा से और कैसे खरीदा गया है जो एक बार खराब होने के बाद बनता ही नही है। जिस पर सदन द्वारा बताया गया कि यह निगम द्वारा खरीदा गया है।

पार्षद राम कुमार सूर्यवंशी ने उठाया पीएम आवास का मुद्दा:- वार्ड क्रमांक 31 पार्षद राम कुमार सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गरीब लोगों का मकान नही बन पा रहा है, पीएम आवास योजना बनाने की क्या प्रक्रिया है उसको बताया जाए। इसमे निगम की क्या भूमिका रहती है यह बताया जाए, इसकी लिखित जानकारी दी जाए। गरीब परिवार के राशनकार्ड बनाने की मांग भी रखी।

वार्ड पार्षद बिंदु शर्मा ने प्रश्न काल मे सवाल पूछा कि अगर निगम में राशि आती है विकास कार्य के लिए तो पार्षदों को इसकी जानकारी क्यों नही दी जाती है? इस सवाल का जवाब कोई नही दे पाया वही इस पर चर्चा होते हुए दोनों पक्षो ने हंगामा शुरू कर दिया और मामला गरमा गया। लंच के बाद सामान्य सभा का दूसरा सत्र में भिलाई चरोदा निगमायुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर सदन में उपस्थित हुए। पितृपक्ष एवं पारिवारिक कारण वश वह प्रथम सत्र में शामिल नहीं हो पाए थे।

तालाब को लीज पर देने का मुद्दा गरमाया:- दूसरे सत्र में चर्चा के दौरान वार्ड क्रमांक 38 सोमनी के डोंगिया तालाब को मत्स्य पालन हेतु मछुआ समिति को लीज पर दिए जाने का मुद्दा सदन में जमकर गुंजा। विधायक प्रतिनिधि कृष्णा चंद्राकार ने इस मुद्दे को लेकर महापौर और एमआईसी सदस्यों पर जमकर हमला बोला। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि जब पूर्व में डोंगिया तालाब को लेकर चर्चा हो चुकी है और इस पर निर्णय लिया गया है कि यह तालाब सोमनी के ग्रामीणों के लिए निस्तारी के लिए रखा गया है तो इसे लीज पर नही दिया जाएगा। हम सब इसका विरोध करेंगे।

आयुक्त हुए नाराज:- ग्राम सोमनी के डोंगिया तालाब को लेकर सदन में दोनों पक्षो में जमकर हंगामा हो ही रह था कि महापौर के किसी बात पर आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर जमकर नाराज हुए। शोरशराबा के कारण पता नही चल पाया कि आखिर किस बात पर आयुक्त महापौर चन्द्रकान्ता मांडले पर इतना नाराज हुए।

पार्षद ने महापौर को आईना किया भेंट:- पार्षद राजेश दांडेकर ने सामान्य सभा को आखिरी सामान्य सभा बताते हुए महापौर और एमआईसी सदस्यों को उपहार भेंट किया, जिसे महापौर ने सभा मे ही खोला तब उसमें आईना निकला। पार्षद दांडेकर ने कहा कि यह आईना महापौर और उनकी टीम के लिए है कि वह इस आईने में देखे की उन्होंने पिछले 5 साल में कितना काम किया है।

महापौर ने आईना मुख्यमंत्री को भेज की रखी मांग:- महापौर चन्द्रकान्ता मांडले ने कहा कि राज्य शासन अन्य निकायों को विकास कार्यो के लिए राशि आबंटित कर रही है जबकि भिलाई चरोदा निगम के फंड नही दे रही है तो हम कहा से विकास कार्य करेंगे। हम सिर्फ योजना बनाने के लिए है। योजना बनाकर राज्य सरकार के पास भेजते है वहा से राशि आबंटित होती है तब विकास कार्य होते है। राज्य सरकार इस निगम को फंड को नही जारी करती है जबकि मैं कई बार मुख्यमंत्री एवं केबिनेट मंत्री से मिलने गए हूँ तो मुझे मिलने नही दिया गया, मैं भाजपा की हु इसलिए मुझे कोई न कोई बहाना बनाकर लौट दिया गया। यह आईना मैं सदन के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेजना चाहती हूं, सभापति की जिम्मेदारी है इसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाए।

इतना हंगामा के बाद भी सभी विषयो पर विस्तृत चर्चा होते हुए सभी मुद्दों को सहमति से सदन ने पास कर दिया। पार्षदों द्वारा लोक महत्व के विषयो पर चर्चा करते हुए अपने सुझाव देते हुए पार्षद बहल राम साहू ने अपने क्षेत्र के स्कूल में शौचालय, पार्षद कुंती लहरे ने ग्राम पथर्रा में पाईप लाइन, नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी ने विकास शुक्ल कम करने, एल्डरमैन संजय साहू ने पशु चिकित्सा में शेड लगाने, पार्षद नरेंद्र वर्मा ने सोमनी के सार्वजनिक भवन का किराया कम करने, पार्षद सूरज बंछोर ने महिला प्रसाधन, पार्षद सुषमा जेठानी ने गायों के लिए गौठान बनाने की सुझाव देते हुए इसे जनता के हित मे पूर्ण करने मांग की। यहां देखे वीडियो👇

https://youtu.be/lnZDOgUWeKs

Related Posts