भिलाई-3। बुधवार को भिलाई चरोदा निगम के भाजपा पार्षदों ने निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर से मुलाकात कर सामान्य सभा कराने हेतु ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भिलाई चरोदा निगम के नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, तुलसी ध्रुव, तुषांत वर्मा, राकेश बंछोर, ललित यादव, चंद्र प्रकाश पांडेय, कुसुम विपिन चंद्राकर तथा सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर मौजूद रहे।
दिए गए ज्ञापन में भाजपा पार्षदों ने कहा है की नगर निगम अधिनियम के तहत प्रति दो माह के बाद सामान्य सभा होना चाहिए, चूकी तीन माह बीत चुका है और अभी तक सामान्य सभा आयोजित नही किया गया है जबकि नगर निगम द्वारा सभी पार्षदों से प्रश्न दिनांक 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मांगा गया है और पार्षदों द्वारा प्रश्न भी लगाया गया है।
ज्ञापन…















