BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई-चरोदा निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण सम्पन्न: महापौर के लिए निर्मल कोसरे एवं नंदनी जांगड़े और सभापति के लिए कृष्णा चंद्राकर एवं चंद्रप्रकाश पाण्डेय ने दाखिल किया नामांकन

भिलाई-3। सोमवार 03 जनवरी को निर्धारित समयनुसार सुबह 10 बजे नगर पालिक भिलाई-चरोदा के नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया। दुर्ग कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलवाया।

कांग्रेस के पार्षद रायपुर से सीधे बस से नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा परिसर पहुंचे और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उसके तुरन्त बाद बस से रवाना भी हो गये। भाजपा के तरफ से शपथ ग्रहण में पार्षदों के साथ दुर्ग सांसद विजय बघेल, शिवरतन शर्मा, सांवला राम डाहरे भी शामिल हुए।

शपथ ग्रहण के बाद महापौर और सभापति के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा के तरफ से महापौर के लिए नंदनी जांगड़े और सभापति के लिए चंद्रप्रकाश पाण्डेय ने नामांकन भरा वही कांग्रेस से महापौर के लिए निर्मल कोसरे और सभापति के लिए कृष्णा चंद्रकार ने नामांकन दाखिल किया।

 

दोपहर में महापौर और सभापति के लिए सभी नवनिर्वाचित पार्षद अपना वोट देंगे और भिलाई चरोदा निगम को आज नया महापौर और सभापति मिल जाएगा। यहां देखे वीडियो….

https://youtu.be/ICyy7u8W2E8

Related Posts