भिलाई-3। भिलाई चरोदा नगर निगम महापौर, एमआईसी द्वारा वार्ड 9 एकता नगर में स्वीकृत अधोसंरचना मद के तीन कार्यों 1 करोड़ 20 लाख के कार्यों को वार्ड पार्षद के सहमति बिना परिवर्तित कर दूसरे वार्ड में कार्य निर्माण कर दिया गया। जिसकी शिकायत वार्ड पार्षद कुसुम विपिन चंद्राकर ने दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग संभाग आयुक्त, दुर्ग कलेक्टर, नगरीय प्रशासन सचिव एवं निगम आयुक्त को पत्र देकर किया है।
पार्षद ने कहा की ये मद पूर्व भाजपा की महापौर के समय की स्वीकृत राशि है, जिसे कांग्रेसी महापौर द्वारा द्वेष पूर्ण बदल कर दूसरे वार्ड में कर दिया गया है जबकि नगरी प्रशासन विभाग का आदेश है। पार्षद के सहमति बगैर परिवर्तन नहीं कर सकते है।
पार्षद ने जांच कर उचित कार्यवाही करते हुए वार्ड की निर्माण कार्य वार्ड में ही रहे की मांग की है, अगर उचित कार्यवाही नही करने पर निगम का घेराव धरना किया जाएगा। शिकायत पत्र सौपने में नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर पार्षद तुलसी ध्रुव उपस्थित थे।




















