भिलाई-03। भिलाई चरौदा निगम अंतर्गत निहारिका परिसर से लेकर पुलिस थाना मिलाई 3 एवं सिरसा चौक से एम.एस. मार्ट तक बजरंग मार्केट तथा जी.ई.रोड के किनारे सभी प्रमुख दुकान संचालकों की बैठक आयुक्त कक्ष में दिनांक 27/01/2023 को हुई। मार्केट को सर्वसुविधायुक्त आदर्श बाजार के रूप में विकसित करने हेतु कार्य योजना तैयार किया। पहले से ही क्षेत्र का दौरा कर चुके आयुक्त द्वारा विभिन्न बिंदुओं से दुकान संचालकों को अवगत कराया। व्यवसायीगण अपने मार्केट के सभी व्यवसायी सदस्यों को जोड़कर समिति बनाने पर सहमत हुए, जिनसे लगातार सवांद होता रहे। बाजार क्षेत्र में उपयुक्त स्थल या भूखंड का चिन्हाकन कर वाहन पार्किंग, प्रशाधन एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।
इसके साथ ही सभी दुकानदार अपने वाहनो को पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करेंगे। जहां जगह उपलब्ध नहीं है वहाँ पर हाइवे की सर्विस रोड एवं बाजार की रोड के बीच रिक्त स्थान को पार्किंग स्थल के रूप में चिह्नांकित किया गया। व्यापारियों द्वारा भारी वाहनो को सर्विस रोड पर चलने से रोकने के संबंध उपाय करने आयुक्त से आग्रह किया गया, जिस सम्बंध में आयुक्त ने ट्रैफिक पुलिस एवं NH के उच्च अधिकारियों से चर्चा कर उचित उपाय करने आश्वासन दिया। आयुक्त में व्यवसायियों से बाज़ार में सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चहित करने के लिए निर्देश दिए। कोई भी दुकानदार अपनी दुकान सीमा से आगे समान नहीं रखेगा, बोर्ड बाहर सड़क पर नहीं लगाएगा।
किसी भी दुकान के सामने गंदगी, कचरा न फैले इसके लिये डस्टबिन का उपयोग करना सुनिश्चित हो। इसके अतिरिक्त सुरक्षा हेतु सी.सी.टी.वी. कैमरा एवं अतिरिक्त लाईट लगाने पर चर्चा हुयी।सभी दुकानदारो के साथ मिलकर निगम टीम ने बाज़ार का निरीक्षण भी किया। सार्वजनिक पार्किंग, शौचालय, पेयजल इत्यादि के लिए आयुक्त में आवश्यकता निर्देश अधिकारियों को दिए।निहारिका बाज़ार एवं बजरंग मार्केट को पव्यवस्थित एवं सुंदर बनाने सहयोग का आग्रह आयुक्त द्वारा किया गया।















