

भिलाई तीन। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौड़ के निर्देश पर भिलाई-चरोदा निगम क्षेत्रों में अभियान चलाकर साफ-सफाई की जा रही है। इसी तारतम्य में शनिवार की सुबह विश्वबैंक कॉलोनी सेक्टर-1 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमे पूरी सड़को पर झाड़ू लगाया गया, सड़क किनारे पड़े कचरो को उठाया गया, सड़क किनारे उगे झाड़ियों को काटा गया एवं नालियों की सफाई की गई।
ज्ञात हो कि भिलाई-चरोदा निगमायुक्त कीर्तिमान सिंह राठौड़ रोजाना सुबह सायकल पर निगम क्षेत्र के साफ-सफाई का जायजा लेने निकलते है,कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने विश्व बैंक कॉलोनी का जायजा लिया था तथा गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना करने के निर्देश भी दिए थे।
शनिवार की सुबह स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने क्षेत्र की सफाई की।









