BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई-चरोदा के रहवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का मिला लाभ, लॉटरी पद्दति से 88 हितग्राहियों को मिला मकान

 

भिलाई-चरोदा। प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आज महापौर चंद्रकांता माण्डले द्वारा, नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा के सभाकक्ष में नहर पारा के रहवासियों की उपस्थिति में लाॅटरी पद्धती से AHP उमदा ग्रीन में निर्मित आवासों का आबंटन किया गया। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ निकाय के सभी पात्र हितग्राहियों को मिले, इस उद्देश्‍य से हमारे निकाय द्वारा 252 भवनों का निर्माण किये हैं।

नहर पारा के निवासी सौभाग्यशाली हैं जिन्हें इस निकाय क्षेत्र में सर्वप्रथम आवास भवनों के आबंटन का लाभ 88 हितग्राहियों को मिले हैं। आज इन आबंटितियों को स्वयं महापौर द्वारा लाॅटरी पद्धति लाॅटरी निकालकर आबंटन की शुरूआत की, जिसमें ब्लाॅक क्रमांक एवं भवन क्रमांक का उल्लेख था। नहर पारा के निवासियों को बहुत दिनों से भवन आबंटन की प्रक्रिया आज-कल टलता रहा था, जो कि आज नया आशियाना मिलके साकार हुआ है, जो कि सर्वसुविधायुक्त एवं शांति प्रिय क्षेत्र में निर्मित है। नये मकान में जाने से छोटी-छोटी समस्यायें आती ही रहती है, जिसे निगम प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अधिकारियों से मिलकर दूर की जावेगी।

इस हेतु प्रधानमंत्री को चंद्रकांता माण्डले ने धन्यवाद ज्ञापित किया। वार्ड पार्षद राजेश दाण्डेकर द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आवास आप लोगो को मिले यह प्रयास लगातार मेरे द्वारा किया जाता रहा है और आप लोग भी निगम प्रशासन को सहयोग कर नये भवन में प्रवेश करेंगे इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।

नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी ने भी अपने उद्बोधन में सभी पात्र हितग्राहियों को बधाई दी और निगम प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य तुलसी मरकाम, किशोर साहू, एल्डरमेन बिटावन वर्मा एवं सहायक अभियांता डी.के.पाण्डेय के साथ-साथ आवास प्रेररक अंकित साहू, टीकेन्द्र शर्मा, जया पामनानी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts