BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई कैन डू-पर्वत फाउंडेशन का समाजसेवा का कार्य निरन्तर जारी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सौपे 2100 मास्क और ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन

भिलाई। भिलाई कैन डू-पर्वत फाउंडेशन के चैयरमैन अतुल पर्वत द्वारा निःशुल्क समाजसेवा निरन्तर जारी रखते हुए गुरुवार को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय से रायपुर में सौजन्य मुलाकात कर उनके गृह जिले के लिये एक बार पुनः 2100 मास्क साथ में एक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन भेंट की गई।
ज्ञात हो कि अतुल पर्वत द्वारा पिछले वर्ष और इस वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना के कारण हुए लॉक डाउन में जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क सहयोग प्रदान की जा रही है। जिसकी प्रशंसा छग की राज्यपाल और बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने की है।

Related Posts