भिलाई। #SevaHiSangathan कार्यक्रम के अंतर्गत भिलाई कैन डू, पर्वत फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत आज रायपुर पहुँच कर भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की और कोविड-19 से सुरक्षा के लिये 2100 फ़ेस मास्क सौंपे। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने भिलाई कैन डू, पर्वत फ़ाउंडेशन व अतुल पर्वत को धन्यवाद किया। इस दौरान अतुल पर्वत ने कहा कि जनता की सेवा करना भाजपा की शीर्ष प्राथमिकता है। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे #SevaHiSangathan कार्यक्रम के अंतर्गत आप सब भाजपा के कार्यकर्ताओं से भी निवेदन है। की आप इस अभियान में जुड़े व किसी ना किसी प्रकार से किसी ना किसी रूप में लोगों की मदद करे।














