BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई के संतोष फर्नीचर में अल सुबह लगी भीषण आग, करीब 40 लाख का फर्नीचर जलकर खाक

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर छावनी स्थित लकड़ी की फैक्ट्री संतोष फर्नीचर में अल सुबह करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। हादसे में लगभग 40 लाख रुपए का फर्नीचर जलकर खाक होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं सूचना पर चार से पांच फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी रही। अब फैक्ट्री के अंदर आग बुझा लिया गया है।

आग लगने की सूचना मिलते ही जामुल थाना सहित आसपास की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। आग लगते ही आस पास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई थी।

लोगों ने फायर ब्रिगेड और फैक्ट्री मालिक संतोष शर्मा को सूचना दी। सुबह तक दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। लोग आग बुझाने में लगे रहे क्योंकि डर था कि आग फैलती बस्ती तक न पहुंच जाए। जामुल थाना प्रभारी  ने आग लगने की खबर की पुष्टि की है।

Related Posts