BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा: हाट ब्लास्ट वाल्व अचानक फटा, उत्पादन ठप, फायर ब्रिगेड आग पर काबू में जुटी

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर भिलाई इस्पात संयंत्र से आ रहा है जहा बड़ी दुर्घटना होने की खबर मिल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई इस्पात संयंत्र में गुरुवार की शाम दुर्घटना हो गई। पौने पांच बजे के करीब संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-8 में लगा वाल्व क्रमांक-3 फट गया। इससे वहां पर आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र का फायरब्रिगेड की करीब 10 गाडियां आग बुझाने में लगी हुई है।

हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है लेकिन इस दुर्घटना से फर्नेस में उत्पादन ठप हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-8 में जो हाट ब्लास्ट वाल्व फटा है उसे बदलने के लिए कई दिनों से प्लान किया जा रहा था।

परंत शटडाउन न मिलने की वजह से इसे बदला नहीं जा सका था। आज अचानक तेज आवाज के साथ हाट ब्लास्ट वाल्व फट गया। यह हाट ब्लास्ट वाल्व फर्नेस में उपर की ओर लगा था। इस फर्नेस में हाट मेटल उत्पादन की क्षमता आठ हजार टन है। यह संयंत्र का सबसे अत्याधुनिक एवं सबसे बड़ा फर्नेस है।

Related Posts