BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र ने रावघाट क्षेत्र के 29 दिव्यांगजनों को 44 आवश्यक उपकरण वितरण किए

भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग के तत्वाधान तथा जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को के सहयोग से 22 और 23 मार्च, 2023 दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत चयनित दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए।

पहले दिन का कार्यक्रम 22 मार्च, 2023 को अंतागढ़ जनपद पंचायत में तथा दूसरे दिन का कार्यक्रम 23 मार्च, 2023 को भानबेड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित किये गए। प्रथम दिन के आयोजन में यहाँ कुल 29 लाभार्थियों को 44 उपकरण प्रदान किए गए।

अंतागढ़ शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांति अनूप नाग, सदस्य योजना आयोग, बद्रीनाथ गावड़े जनपद पंचायत अध्यक्ष, श्री पैकरा, एसडीएम, रामटेके, बी एम ओ एवं समाज कल्याण विभाग से सिनिवाली गोयल मौजूद रही।

23 मार्च को भानबेड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर कि अध्यक्षता हेमंत धु्रव, अध्यक्ष जिला पंचायत ने की। इस कार्यक्रम में कुल 70 हितग्राहियों को 187 उपकरण वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के सिनीवाली गोयल, भिलाई इस्पात संयंत्र से सचिन रंगारी मौजूद थे। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि गण, एलिम्को के प्रतिनिधि एवं भिलाई इस्पात संयंत्र से सहायक प्रबंधक विवेक मिश्रा, रजनी रजक, आशुतोष सोनी, अजय प्रदीप, मोरध्वज आदि दोनों दिवस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Posts