BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र ने दुर्ग ट्रैफिक डीएसपी को 20 नग स्टॉपर हस्तानांतरित किया

भिलाई। शनिवार को भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवा एवं सीएसआर) जे वाय सपकाले तथा महाप्रबंधक (टीपीएल) एस के अग्रवाल के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर को 20 नग स्टापर हस्तानांतरित किया गया।

मर्चेन्ट एण्ड वायर राॅड मिल विभाग के कार्मिक शिरोमणि पुरस्कार से हुए सम्मानित भिलाई इस्पात संयंत्र के मिल जोन-1 के अन्तर्गत मर्चेन्ट एवं वायर राॅड मिल विभाग में दिनांक 24 मार्च 2023 को पाली शिरोमणि एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रवीण कुमार गान्डी, सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन) वायर राॅड मिल एवं दीपक बाउस्कर, चार्जमेन-सह-मास्टर तकनीशियन, विद्युत अनुरक्षण, मर्चेन्ट मिल को पाली शिरोमणि पुरस्कार और अखिलेश कुमार, मास्टर ऑपरेटर, ए जगन्नाथ राव, चार्जमेन-सह-वरिष्ठ तकनीशियन, अमितवा दास, मास्टर ऑपरेटर, मर्चेन्ट मिल एवं तोमन लाल महेरिया, मास्टर तकनीशियन, शंकर लाल ठाकरे, मास्टर ऑपरेटर एवं कमलेश कुमार दीक्षित, मास्टर तकनीशियन, वायर राॅड मिल को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग प्रमुख व मुख्य महाप्रबंधक (मर्चेन्ट एण्ड वायर राॅड मिल) मनीष कुमार गोयल ने अपने उद्बोधन में कार्य के दौरान सभी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने व संसाधनों का उच्चतम उपयोग करते हुए बेहतर प्रतिफल प्राप्त करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मर्चेन्ट वायर राॅड मिल) जेवियर बेक, महाप्रबंधक (मर्चेन्ट वायर राॅड मिल) एस के हरीरमानी एवं सभी अनुभाग प्रमुख महाप्रबंधक (विद्युत) अनुपमा कुमारी, महाप्रबंधक (प्रचालन) आर के राजधर, महाप्रबंधक (विद्युत) एस के नायक एवं महाप्रबंधक (यांत्रिकी) मोहिब्बुल हुसैन उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं संगठनात्मक उददेश्यों को पूर्ण करने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों को बनाये रखते हुए विभाग में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। शिरोमणि पुरस्कार योजना की शुरुआत नवम्बर-2018 से हुई जिसके तहत् कर्म शिरोमणि पुरस्कार से उन कार्मिकों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने विगत माह में बेहतरीन कार्य का प्रदर्शन किया हो एवं पाली शिरोमणि पुरस्कार से उन कार्मिकों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने विगत तिमाही में पाली प्रभारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक (कार्मिक-मिल्स जोन-1) समायला अंसारी द्वारा किया गया।

Related Posts