BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र को एंगल 75 के लिए मिला 15000 टन का आर्डर, एंगल 75 के उत्पादन में मर्चेंट मिल ने बनाया नया रिकॉर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र की मर्चेंट मिल, जो विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए टीएमटी बार्स, एंगल्स और चैनल्स सहित हल्के स्ट्रक्चर्स की रोलिंग करती है, ने लगातार दो दिनों तक 75 एमएम एंगल के उत्पादन में नए दैनिक रिकॉर्ड बनाया है। संयंत्र को 75 एमएम एंगल प्रोफाइल के 15,000 टन का ऑर्डर दिया गया हैं, जिसमें लगभग 11,000 टन ग्राहकों को डायरेक्ट डिस्पैच के माध्यम से भेजा जा रहा है।

27 अप्रैल 2023 को, मर्चेंट मिल ने 75 एमएम एंगल प्रोफाइल में नया दैनिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए 1958 टन का उत्पादन कर 26 जून 2022 को स्थापित 1948 टन के पिछले रिकाॅर्ड को ध्वस्त किया। 28 अप्रैल 2023 को पुनः मर्चेंट मिल ने 75 एमएम एंगल के 2160 टन उत्पादन कर अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर नया रिकाॅर्ड स्थापित किया।

भारतीय रेलवे और राज्य बिजली बोर्डों के अलावा मर्चेंट मिल में उत्पादित 75 एमएम एंगल प्रोफाइल के विभिन्न ग्रेड के ग्राहकों में एल एंड टी, जिंदल स्टील, बैंगलोर, सोमानी स्टील, गायत्री स्टील और एसएम स्टील, मुंबई शामिल हैं। 75 एमएम एंगल प्रोफाइल का उत्पादन ग्रेड ई 350, बीआर, ई 250बीआर और कॉपर युक्त स्पेशल स्टील ग्रेड ई 250ए में किया जाता है।

Related Posts