BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट और प्लेट मिल ने दैनिक उत्पादन में बनाया नया रिकॉर्ड

भिलाई इस्पात सयंत्र के सिंटर प्लांट और प्लेट मिल ने दैनिक उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सिंटर प्लांट ने 22 अक्टूबर 2023 को सर्वश्रेष्ठ दैनिक उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया। सिंटर प्लांट टीम ने 27049 टन सिंटर के उत्पादन के साथ, अपने 11 मार्च 2021 के 27017 टन सिंटर उत्पादन के विगत सर्वश्रेष्ठ आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।

सिंटर प्लांट -3 से 17525 टन सिंटर और सिंटर प्लांट -2 से 9524 टन सिंटर का उत्पादन कर टीम ने अपने प्रयासों से सिंटर निर्माण में गौरव बढ़ाया है। जिसे सिंटर प्लांट बिरादरी आगामी दिनों में बनाए रखने का प्रयास करेगी। सिंटर प्लांट टीम बिरादरी और सभी सहयोगी विभागों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हो पायी है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र है।

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2023-24 की प्रथम छिमाही अप्रेल से सितम्बर के दौरान भी सिंटर प्लांट ने 29,87,719 टन सिंटर का उत्पादन दर्ज किया था।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का प्लेट मिल विभाग बाजार में प्लेट की बढ़ती मांग को देखते हुए आपूर्ति पर जोर दे रही है। इसी का परिणाम है कि 21 अक्टूबर को 6562 टन का सर्वश्रेष्ठ दैनिक उत्पादन कर रिकॉर्ड दर्ज किया है।

ज्ञात हो कि प्लेट मिल ने विगत 21 अक्टूबर को प्रथम पाली में 422 स्लैब रोलिंग की ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की थी| त्यौहारों के बीच भी अपनी कर्मठ टीम की मदद से एक ही शिफ्ट में 400 से अधिक स्लैब रोलिंग करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्लेट मिल बिरादरी ने बेहतर प्लानिंग और अपनी तालमेल से, प्रथम पाली में 422 स्लैब की सफलतापूर्वक रोलिंग की है। इस रोलिंग के साथ, पिछले वर्ष द्वीतीय पाली में बनाये 355 स्लैब 03 अक्टूबर 2022 के अपने ही रिकॉर्ड को धव्स्त कर दिया।

इसके साथ ही अपने 373 फिनिश्ड प्लेटों के पुराने कीर्तिमान को ध्वस्त करते हुये, 502 प्लेटों की फिनिशिंग का रिकॉर्ड दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसमें पाली का सर्वोच्च उत्पादन 2613 टन रहा। प्लेट मिल ने अपने इतिहास में पहली बार एक ही पाली में 400 का आंकड़ा पार कर लिया है।

इस उपलब्धि पर सयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता एवं कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने सम्बंधित विभागों एवं कार्मिकों को बधाई दी।

Related Posts