BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के यूआरएम ने रेल ज्वाइंट करने में और मर्चेंट मिल ने 65 एमएम एंगल के उत्पादन में रचा कीर्तिमान

 

भिलाई। राष्ट्र के लिए रेल निर्माता के रूप में, सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र भारतीय रेलवे के दिन-प्रतिदिन के संचालन का एक अभिन्न अंग बन चुका है। सेल-बीएसपी ने भारतीय रेलवे के कड़े स्पेसिफिकेशनों के अनुसार विश्व स्तरीय रेलों की रोलिंग की है। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र, जो छह दशकों से अधिक समय से भारतीय रेलवे के लिए विभिन्न ग्रेड, गुणवत्ता, प्रोफाइल और लंबाई के वांछित स्पेसिफिकेशन के अनुसार विश्व स्तरीय गुणवत्ता वाली रेल का उत्पादन कर रहा है। लांग रेल प्रोडक्शन को बेहतर बनाने हेतु वेल्डिंग ज्वाइंट को बखूबी अंजाम दे रहा है।

इस कड़ी में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने 02 सितम्बर, 2022 को 227 नग रेल के वेल्डिंग ज्वाइंट को पूर्ण कर दैनिक वेल्डिंग ज्वाइंट का नया कीर्तिमान स्थापित किया है जो कि 29 अक्टूबर, 2021 को स्थापित 221 नग रेल के वेल्डिंग ज्वाइंट के दैनिक उत्पादन से कहीं अधिक है। युआरएम बिरादरी के इस कीर्तिमान के लिए संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने यूआरएम पहुंचकर बधाई दी। साथ ही संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने भी टीम युआरएम को शुभकामनाएं देते हुए और बेहतर करने हेतु प्रेरित किया।

मर्चेंट मिल ने 65 एमएम एंगल के उत्पादन में रचा नया कीर्तिमान

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की मर्चेंट मिल, जो लाइट स्ट्रक्चरल और टीएमटी बार बनाती है, ने 02 सितम्बर, 2022 को 65 एमएम एंगल के उत्पादन में नया दैनिक कीर्तिमान स्थापित किया।

मर्चेंट मिल ने 02 सितम्बर, 2022 को 1,929 टन 65 एमएम एंगल का उत्पादन कर एक नया दैनिक रिकॉर्ड बनाते हुए 28 अगस्त, 2022 को दर्ज किए 1,862 टन 65 एमएम एंगल उत्पादन के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता और कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने आज दिनांक 03 सितम्बर, 2022 को विभाग का दौरा कर मर्चेंट मिल बिरादरी को रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Related Posts