BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस ने कोल डस्ट इंजेक्शन में रचा नया कीर्तिमान

 

भिलाई इस्पात संयंत्र की ब्लास्ट फर्नेसों ने 04 नवम्बर 2022 को 2381 टन कोल डस्ट इंजेक्शन कर नया दैनिक कीर्तिमान स्थापित किया है जो कि 31 अक्टूबर 2022 को बनाये गये 2350 टन कोल डस्ट इंजेक्शन के पिछली रिकाॅर्ड को पीछे छोड़कर बनाया गया।

रिकाॅर्ड के इस क्रम में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-08 (महामाया) ने 04 नवम्बर 2022 को 1430 टन कोल डस्ट इंजेक्शन कर नया दैनिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने 12 जनवरी 2021 को बनाये गये 1400 टन कोल डस्ट इंजेक्शन के पिछले रिकाॅर्ड को पार किया।

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता और कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने इस उपलब्धि हेतु ब्लास्ट फर्नेस बिरादरी तथा सहयोगी विभागों को बधाई दी।

Related Posts