BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के ओएचपी के टिपलर 6 ने रचा नया कीर्तिमान

 

भिलाई। दिनांक 15 सितंबर 2022 को ओएचपी बी के प्रथम पाली में वैगन टिपलर-6 में जगदीश पाढी, ओसीटी एवं टी राव, एसीटी द्वारा दो भिन्न प्रकार के बैगन को रिकॉर्ड समय में अनलोड किया गया। खाली किए गए बैगनों की संख्या 104 है, यह रिकॉर्ड ऐसे समय में बना है जब भारी बारिश की वजह से मैटेरियल हैंडलिंग में अनेक बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।

इसके पहले दिनांक 28 जनवरी, 2022 को 92 बैगन अनलोड करने का रिकॉर्ड ओएचपी में स्थापित किया गया था। यह उपलब्धि महाप्रबंधक प्रभारी ऑपरेशन (ओएचपी) ए के सिंह तथा उप महाप्रबंधक ऑपरेशन (ओएचपी-बी) ए आर मंडल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हासिल की गई।

इस उपलब्धि के लिए मुख्य महाप्रबंधक आर के श्रीवास्तव ने दोनों कर्मठ कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनसे इसी तरह अनेक उदाहरण प्रस्तुत करने की आशा व्यक्त की, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

Related Posts